विहिप छुरा प्रखंड की गई रचना-उज्ज्वल जैन बने प्रखंड अध्यक्ष छुरा धार्मिक संगठन हो या राजनीतिक संगठन जिसमें काबिलियत होती है उनको मौका जरूर मिलता है और अच्छे कार्य से उनका प्रमोशन भी मिलता है उसी को छुरा नगर के काबिल वक्ता उज्जवल जैन को विश्व हिंदू परिषद के छुरा प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए:-जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह राजपूत जिला उपाध्यक्ष मोहित द्विवेदी के नेतृत्व में जिला संयोजक कुलेश्वर सिन्हा, विभाग अर्चक पुरोहित मेशनन्दन पांडेय की उपस्थिति में संगठन के नवीन दायित्वों की रचना की गई । जिसमें छुरा के उज्ज्वल जैन को विहिप बजरंग दल प्रखंड अध्यक्ष का दायित्व सौपा गया। वही दुर्गेश देवांगन कोषाध्यक्ष, पुरेना मंत्री,खोमेश निषाद छुरा नगर अध्यक्ष, प्रेम सेन नगर संयोजक,रजत धु्व सत्संग प्रमुख बेदराम बजरंग दल संयोजक छुरा प्रखंड बनाये गए। सभी दायित्ववान पदाधिकारियों को शीतल ध्रुव, यशवंत यादव, मनीष सारडा, महेन्द्र द्विवेदी, मानसिंह निषाद आदि लोगो ने शुभकामनाएं प्रेषित किये ।
जगह-जगह टावर है विश्व हिंदू परिषद के पास अब पावर है?
