छत्तीसगढ़ में #APP क्या कर देगी #BJP को साफ?

दिल्ली पंजाब में सरकार बनाने के बाद गुजरात से राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त आम आदमी पार्टी का उत्साह अपने पूरे शबाब पर हैं छत्तीसगढ़ में भी 2023 के नवंबर दिसंबर माह में विधानसभा चुनाव होना है आम आदमी पार्टी भी इस चुनावी समर में पूरे दमखम के साथ उतरने को तैयार है जिसका आगाज एवं चुनावी शंखनाद करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान जी का आगमन 2 जुलाई को बिलासपुर में होने वाली महारैली से होगी, बिलासपुर महारैली की तैयारियों की समीक्षा के लिए ब्लॉक मुख्यालय छुरा के ग्राम लोहझर में छुरा,एवं गरियाबंद का संयुक्त ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया, आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष म. विंग राम बाई दीवान, ब्लॉक अध्यक्ष छुरा चमन यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष गरियाबंद श्रवण यादव एवं सर्कल प्रभारी खेम सिंह ठाकुर,राम नारायन ध्रुवा,मोहन सिन्हा, ईश्वर ध्रुव,तोरण बंजारे,सहदेव पटेल,भारत ध्रुव,कातुक राम ठाकुर,शुक लाल ठाकुर,आत्मा राम ठाकुर,नोहर निषाद , हिरालाल सेन ,जीवन यादव ,झलेश साहु , संतोष बघेल, मालिक राम दीवान, वार्ड अध्यक्ष गरियाबंद भूषण दीवान,शम्भू धिवर, आदि उपस्थित थे।

ऐसा इसलिए है क्योंकि छत्तीसगढ़ में अलग ही माहौल है यहां क्षेत्रीय पार्टी सक्सेज नहीं हुए हैं, आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल चुका है, दिल्ली में सरकार है पंजाब में सरकार है और गुजरात बीजेपी का गढ़ में काफी सेंधमारी किया लगभग 13 परसेंट वोट हासिल किया। छत्तीसगढ़ में पिछले 15 साल के चुनाव परिणाम देखें तो कांग्रेस के वोट परसेंट में कोई गिरावट नहीं आई जितना मिलना था उतना मिलते ही रहा है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है। और विपक्ष में भाजपा है जिनका काफी वोट परसेंट है, ऐसे में हमारा अनुमान यही है जो बीजेपी के वोट हैं आम आदमी पार्टी की तरफ ही शिफ्ट हो सकते हैं। और कांग्रेस के anti-incumbency वोट भी आम आदमी पार्टी की तरफ भी जा सकती है। और क्षेत्रीय दल जनता कांग्रेस बहुजन समाज पार्टी एवं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के वोट भी आम आदमी की तरफ कुछ वोट जा सकते हैं। अब चुनाव परिणाम ही पता चल सकता है कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं और कौन जीतेगा।??

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बिलासपुर में महारैली 2 जुलाई को आयोजित होने वाली है उस दिन संभावना व्यक्त किया जा रहा है आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र यानी गारंटी पत्र भी सबसे पहले जारी हो सकती है। अभी तक भाजपा ने अपना मेनिफेस्टो जारी नहीं किया है। भाजपा यहां 15 साल तक शासन कर चुकी है उनके भी काफी नाराज मतदाता कांग्रेस की तरफ से उठे हुए तब कांग्रेस की सरकार बनी। ऐसे में आम आदमी पार्टी केवल बीजेपी को ही नुकसान पहुंचा सकती है। ऐसा अनुमान लग रहा है। आम आदमी पार्टी गुड गवर्नेंस बिजली शिक्षा एवं मुफ्त में कई चीजें कर सकती हैं। एवं महिला मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई लोकलुभावन वादे कर सकती हैं। आम आदमी पार्टी ने पार्टी होने की वजह से लोगों को आकर्षित का केंद्र बन चुकी है और कई लोग इस की ओर रुझान भी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी महत्वकांक्षी नए नए लोगों को मौका दे रही है। और यह बड़े राष्ट्रीय पार्टी पुराने राष्ट्रीय पार्टी में बिल्कुल संभव नहीं है जो आम आदमी पार्टी में मिल रहा है।

आम आदमी पार्टी के युवा चेहरा चमन यादव, इनका कहना रहता है हमारे छुरा क्षेत्र से कोई भी लोकल उम्मीदवार विधायक नहीं बना है छुरा क्षेत्र से बनना चाहिए, राजिम विधानसभा के अंतर्गत सरकारी विधायक निवास होना चाहिए जो आम जनता के हर दुख परेशानी को समय पर काम कर सके ! अब इस क्षेत्र को लोगों को समझना है कि भत्ता और पेंशन ले राजिम विधानसभा से, और रहे राजधानी रायपुर में। हर महीने तनख्वाह मिले यहां से और सेवा करें रायपुर से। और हमारा भी यही सोच है और आज विधानसभा की यही सोच है और हम भी यही चाहते हैं लोकल उम्मीदवार ही विधायक बने चाहे कोई भी बने। और जिसको हम और आप लोग चाहेगे वही विधायक बनेगा ऐसा सोच होना चाहिए। अरे लोकतंत्र है आपके वोटों से ही बनना है,?ऐसा विधायक हो जो केवल चुनाव में नहीं इमरजेंसी में भी फोन उठाए , यहां की लोकल ब्यूरोक्रेसी को नियंत्रण में रखें जनता के हिसाब से काम करें बहुमत के हिसाब से काम करें।

guruglobal

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *