आम आदमी पार्टी का बढ़ रहा है लगातार कुनबा।

राम बाई दीवान बनी महिला विंग छुरा का ब्लाक अध्यक्ष (आप)आम आदमी पार्टी द्वारा विगत 5 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक मा. अरविन्द केजरीवाल तथा पंजाब के मुख्यमंत्री मा. भगवंत मान और , छ,ग, लाडले सपूत राज्य सभा सांसद मा. संदीप पाठक जी ,चुनाव प्रभारी एवं दिल्ली के केबिनेट मंत्री मा.गोपाल राय जी , रास्ट्रीय प्रवक्ता एवं छ,ग, प्राभारी बुराडी दिल्ली विधायक मा. संजीव झा जी ,प्रदेश अध्यक्ष मा. कोमल हूपेंडी जी द्वारा जोरा मैदान रायपुर मे चुनावी हुंकार भरी ,उक्त कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मे लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओ ने ,प्रदेश मे आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्प लिए। पार्टी द्वारा संगठन विस्तार को गति देते हुए , 14 मार्च से 14 अप्रेल तक लगभग प्रत्येक गांव एवं बूथ स्तर तक सघन सदस्यता अभियान चलाने की बात कही ,इसी कड़ी मे ब्लॉक अध्यक्ष चमन यादव द्वारा, रामबाई दीवान को आम आदमी पार्टी महिला विंग छुरा का ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया । और उनके साथ आशा चौबे, सावित्री यादव , चम्पेश्वरी भुंजिया बिरझा बाई भुंजिया आदि महिला शक्ति को पार्टी मे प्रवेश कराया जिसमे प्रमुख रूप से श्रवण यादव पूर्व जिलाध्यक्ष और सेवा राम साहु ब्लाक अध्यक्ष पांडुका रुद्र सेन सिन्हा ,छबि भारती ,गुलशन मोंगरे, संतोष साहु आदि पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की उपस्थति रही । श्रीमती रामबाई बाई दीवान ने पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने की बात कही।शिक्षा अउ स्वास्थ्य के गढ़,बनहि हमर छत्तीसगढ़।

छुरा क्षेत्र से तेज तर्रार युवा छवि वाले चमन यादव। इससे पहले कॉन्ग्रेस के लीडर थे। कांग्रेस से उपेक्षा होने के बाद,आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने के बाद लगातार अपने कुनबा में बढ़ोतरी कर रहे है। पार्टी संगठन के बीच कार्य कर रहे हैं। श्री गुरु ग्लोबल संपादक गोल्डन कुमार ने हमसे बात किया और उनसे पूछा आपके पार्टी में चुनाव लड़ने के लिए फंडिंग की आवश्यकता है फंडिंग कैसे होगा? उन्होंने कहा दिल्ली में विधानसभा चुनाव बिना फंडिंग के चुनाव जीते माहौल बनते ही खुद कॉरपोरेट फंडिंग शुरू कर देते हैं। फिर पंजाब जीत गए। आने वाला 2023 का विधानसभा राजस्थान और छत्तीसगढ़,में पार्टी काफी संघर्ष से चुनाव लड़ेगी। पब्लिसिटी और माहौल पहले से तैयार है परफेक्ट माहौल बनते ही फंडिंग खुद शुरू हो जाता है। अब तक देश में फंडिंग कॉर्पोरेट करते थे देश और सिस्टम ब्यूरोक्रेट चलाते थे। अब सरकार आम आदमी चलाएंगी। बीजेपी और कांग्रेस से एवं जनता कांग्रेस से साफ-सुथरी छवि वाले नेता के लिए आम आदमी पार्टी में,स्वागत है।

guruglobal

Learn More →