राजिम विधानसभा क्षेत्र में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में शामिल हुई जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पुर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो पदयात्रा, के बाद इन दिनों 26 जनवरी से पूरे देश भर में कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा चल रही है। जिसमें विधानसभा एवं लोकसभा स्तर में बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ प्रदेश सरकार भूपेश बघेल के कार्य की उपलब्धि को सीधे जनता के सामने ला रहे हैं। जिसमें छत्तीसगढ़ की रिकॉर्ड तोड़ किसानों के लिए 107 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी। एवं महत्वकांक्षी योजना नरवा घुरवा बाड़ी। किसानों को न्याय योजना एवं भूमिहीन मजदूरों को सीधे आर्थिक सहायता। एवं विभिन्न प्रकार की योजनाओं को सीधे जनता के सामने रूबरू होकर के उपलब्धि बताने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं संगठन के पदाधिकारी कर रहे हैं।

जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी साहू एवं महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मंजू ध्रुव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बालमुकुंद मिश्रा महामंत्री पहलाद यदु, किशन सिन्हा, संतु यादव, एवं हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के प्रभारी शीला ठाकुर मौजूद रहीं। मड़ेली जोन प्रभारी भागेश्वर ठाकुर, एवं कांग्रेस के कार्यकारिणी के अधिक से अधिक संख्या में महिलाएं युवाओं ने शामिल हुए एवं पूरे गांव में रैली निकालकर के , केंद्र सरकार के बढ़ती हुई महंगाई एवं आरक्षण विरोधी नीतियों को जनता के सामने बताएं।
एवं ग्राम रवेली जरगांव में कार्यकारिणी का बूथ लेवल में गठन हुआ एवं वहां भी हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा में गांव में रैली निकालकर के प्रदेश सरकार की उपलब्धियों के बारे में चर्चा किए। एवं केंद्र सरकार के एलपीजी गैस सिलेंडर एवं खाद्य तेल डीजल पेट्रोल बढ़ती हुई महंगाई बेरोजगारी पर केंद्र के मोदी सरकार के ऊपर खूब जनता के सामने उनके नीतियों को खराब नीतियों को बताने का काम किया गया।
छत्तीसगढ़ कृषि महत्वपूर्ण धान की फसल है और किसानों की अच्छी दाम मिलने से फिलहाल छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल है एवं किसानों का प्रदेश सरकार को अच्छा समर्थन मिल रहा है, एवं प्रदेश सरकार के विभिन्न नई योजना जैसे भूमिहीन एवं किसानों के लिए न्याय योजना एवं गोबर खरीदी से सभी वर्ग के लोग खुशहाल हैं,। कांग्रेस बूथ लेवल से लेकर के टोला और मोहल्ला में भी , वार्ड में कांग्रेस के कार्यकर्ता जन जन तक प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जनता का भी प्रदेश सरकार एवं कांग्रेस सरकार के ऊपर भरोसा दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस के संगठन प्रभारी के साथ मड़ेली, रवेली जरगांव ग्रामीण महिलाओं के द्वारा देशभक्ति गीतों के साथ पूरे गांव का भ्रमण किए। यह पदयात्रा 26 मार्च तक प्रत्येक बूथ स्तर एवं प्रत्येक गांव तक संगठन को मजबूत करने एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धि एवं केंद्र सरकार की नाकामियों को जनता के बताने का काम करेगी। एवं इसी तरह प्रदेश के साथ-साथ केंद्र स्तर पर कांग्रेस की सरकार लाने की जरूरत है इस पर आम जन को प्रत्येक घर घर में बताने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। एवं युवा कांग्रेस के राजिम विधानसभा के नवनिर्वाचित महासचिव गोल्डन कुमार यादव भी मौजूद रहे।

guruglobal

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *